पश्चिम बंगाल, साल्ट लेक : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को देखने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स पहुंचे, जहां मजूमदार का इलाज चल रहा है। गांगुली ने मजूमदार की शारीरिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनसे कुछ देर तक बातचीत भी की। मजूमदार की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद ही गांगुली ने इस बारे में उनके निजी सचिव को फोन कर मजूमदार की शारीरिक स्थिति के बारे में खबर ली थी। अब वह स्वयं मजूमदार को देखने पहुंचे और कुछ देर तक उनके बात-चीत भी की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात के बाद बंगाल के सियासी गलियारों में एक बार फिर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।इस संबंध में भाजपा का कहना है कि मजूमदार के साथ गांगुली के बेहतर संबंध हैं, इस मुलाकात को राजनीति से जोड़ने का कोई मतलब नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






