• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ आयोजित करेगा

The Radar by The Radar
July 12, 2025
in राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ आयोजित करेगा
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल, कोलकाता : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसएस नसरीन ने आज कोलकाता में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नसरीन ने जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सरकार के सहयोग की अपील की। भेंट के दौरान नसरीन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्रीय स्तर का बड़ा पत्रकारिता पर केंद्रित सेमिनार आयोजित किया जाए, जिसमें विभिन्न राज्यों के पत्रकार भाग लें। इस आयोजन से न केवल पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी, बल्कि देशभर के पत्रकारों को जम्मू एवं कश्मीर की पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को करीब से देखने और समझने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें विकास गुप्ता, ताहिर भट्ट, आरिफ लोन और अंसाउल हक प्रमुख रूप से शामिल रहे। चर्चा के दौरान पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, उनके लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन तथा राज्य में मीडिया के अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भेंट के उपरांत नसरीन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत बेहद सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चर्चा के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों को और अधिक सुरक्षित और समर्थ वातावरण मिलेगा तथा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के भविष्य के लिए भी यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय महासचिव, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, नई दिल्ली ने इस मुलाकात को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे देशभर के पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सहयोग की नई राह खुलेगी तथा जम्मू-कश्मीर में पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी।

Tags: West Bengal Kolkata
Previous Post

रोइंग कस्बे में कर्फ्यू लागू

Next Post

राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत

Next Post
राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत

राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राष्ट्रीय

सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले

by The Radar
February 13, 2026
0

राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...

Read more
राजस्थान में सर्दी की विदाई

राजस्थान में सर्दी की विदाई

February 12, 2026
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

February 12, 2026
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved