पश्चिम बंगाल, कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने संदेशकाली मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा 35 से भी अधिक सीटें जीतने वाली है। उन्होंने कहा हमने देखा कि कैसे ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शाहजहां शेख जैसे लोग संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। महिलाओं की रक्षा के लिए संदेशखाली गए केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमला किया गया। संदेशखाली में जांच के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए। एनएसजी के कमांडो भी लोगों की रक्षा के लिए संदेशखाली गए। उन्होंने आगे कहा यहां से आप समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार किस तरह अराजकता फैला रही है। जनता आपको इसका जवाब देगी। भाजपा यहां 35 से अधिक सीटें जीतने वाली है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more