नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 43 मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता भी प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वे ही संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व मंत्रालयों की देखभाल करेंगे।
इसके अलावा किन मंत्रियों को क्या मंत्रालय दिया गया उसकी सूची नीचे दी जा रही है। वही असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को आयुष के साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय सौंपा गया है।
कैबिनेट मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया
रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल को वाणिज्य उद्योग के अलावा कपड़ा मंत्रालय मंत्री का प्रभार
अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री होंगे
स्मृति ईरानी होंगी महिला एवं बाल विकास मंत्री
मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे
हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय
अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे
मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है और साथ ही उन्हें संस्कृति मंत्रालय भी सौंपा गया है
पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया
हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय
गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावरण मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय के साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग सौंपा गया है
आरके सिंह को ऊर्जा मंत्री
राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री
अजय भट्ट को रक्षा एवं पर्यटन विभाग में राज्यमंत्री
अजय कुमार को गृह विभाग में राज्यमंत्री का प्रभार
अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा राज्य मंत्री
ए नारायणसामी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
कौशल किशोर को शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री