• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, February 11, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

आधुनिक और विकसित भारत के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत

The Radar by The Radar
January 31, 2022
in राष्ट्रीय
आधुनिक और विकसित भारत के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई। संसद में राष्ट्रपति का संबोधन युवाओं और डिजिटल इंडिया पर केंद्रित रहा। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम, हमारे युवाओं के नेतृत्व में तेजी से आकार ले रही अनंत नई संभावनाओं का उदाहरण है। दिसंबर 2021 में देश में आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन यूपीआई के माध्यम से हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। यहां स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे कम है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है। आज भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के सामर्थ्य का प्रमाण कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया है।

आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण  सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बेटे-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर पुरूषों के समान 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में प्रस्तुत किया है।

अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार भारत की प्राचीन विरासत को संरक्षित, समृद्ध और सशक्त करना अपना दायित्व समझती है। सरकार की यह भी प्राथमिकता रही है कि भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए। सौ वर्ष पूर्व भारत से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। वर्ष 2047 में देश अपनी आज़ादी की शताब्दी पूरी करेगा।

उस समय के भव्य, आधुनिक और विकसित भारत के लिए हमें आज कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें अपने परिश्रम को पराकाष्ठा तक लेकर जाना है और यह सुनिश्चित करना है कि अंततः इसके लाभकारी परिणाम निकलें। इसमें हम सबकी भागीदारी है और समान भागीदारी है। आज देश की उपलब्धियां और सफलताएँ देश के सामर्थ्य और संभावनाओं के समान ही असीम हैं। ये उपलब्धियां किसी एक संस्था या प्रतिष्ठान की नहीं हैं, बल्कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों की हैं। इनमें करोड़ों देशवासियों का श्रम और पसीना लगा है।

Previous Post

2024 तक भारत में मिल जाएगा पीओके

Next Post

लता मंगेशकर के सेहत में हुआ काफी सुधार

Next Post
लता मंगेशकर के सेहत में हुआ काफी सुधार

लता मंगेशकर के सेहत में हुआ काफी सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
राष्ट्रीय

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

by The Radar
February 11, 2026
0

केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...

Read more
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

February 7, 2026
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

February 6, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved