असम, गुवाहाटी: कांग्रेस से इस्तीफा देकर भगवा चोला परिधान को तैयार पूर्व विधायक रूपज्योति कुर्मी को अब अपनी पुरानी गलतियां याद आ रही है। एक समय उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को काफी बुरा भला कहा था।
उनका कहना है कि वह अपने पूर्व के बयान को लेकर माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह केशव धाम (पूर्वोत्तर का आरएसएस मुख्यालय) जाएंगे और 4 साल तक उनके खिलाफ बोले गए अपशब्द के लिए आरएसएस से माफी मांगेंगे। वे उनसे माफी के लिए हाथ जोड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो घुटने भी टेकेगे। उनका कहना है कि माफी मांगना गलत नहीं है।
माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उनका यह भी कहना था कि उन्हें बहुत पहले ही भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए था। अगर वह ऐसा करते तो उनके क्षेत्र का और विकास कब का हुआ होता। उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है। पार्टी अगर उन्हें मरियानी से टिकट देती है तो व्वे जरूर जीतकर आएंगे। उन्हें जनता पर भरोसा है।
उनका दावा है कि वर्तमान भाजपा सरकार लोगों के कल्याण के लिए जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसमें विपक्ष जैसी कोई बात नहीं है। वे जल्द ही यह एक पार्टी, एक राष्ट्र होने जा रहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह सत्ता के लालच में अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी के सदस्यों की नहीं सुनती और अगर सुनती तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।
गौरतलब है कि उन्होंने कल कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुर्मी ने अपना इस्तीफा असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी को सौंपा था।