कर्नाटक, मैसूर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी आज आठवें विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया है। मैसूर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने योग के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि ये पूरा ब्रह्मांड हमारे शरीर और आत्मा से शुरू होता है। उन्होंने आगे कहा कि ये विश्व हमारे शरीर से चलता है और योग हमारे शरीर के अंदर हर एक चीज को जागृत करता है।
योग न केवल व्यक्तिगत रूप से शांति प्रदान करते है, बल्कि यह पूरे समाज और शांति देता है और इससे हमारा सारा ब्रह्मांड शांत होता है। उन्होंने योग के माध्यम से भारत में विश्व की भूमिका भी बताई। प्रधानमंत्री के साथ हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मैसूरु के प्रांगण में योग मुद्राएं करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय के साथ योग का महत्व बढ़ता जा रहा है।
लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो रहे हैं। ऐसे में खुद को चुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए लोग योगासन को विकल्प के रूप में चुन रहे हैं। गौरतलब है कि 2015 के बाद हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार का थीम मानवता के लिए योग है।