• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home खेल

आरआर की सीएसके से पहली भिड़ंत आज मैच में खलल डाल सकती है बारिश

आज RR vs CSK की पहली टक्कर, गुवाहाटी में मुकाबला

The Radar by The Radar
March 30, 2026
in खेल
आरआर की सीएसके से पहली भिड़ंत आज मैच में खलल डाल सकती है बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

असम, ​गुवाहाटी : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रोमांच अब असम में भी शुरू होने जा रहा है। आज गुवाहाटी के वर्षपाड़ा स्थित असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में दो दिग्गज टीमें राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आमने-सामने होंगी। शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले पर न केवल क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं, बल्कि मौसम के मिजाज ने भी आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही टीमों के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा था। पांच बार की चैंपियन सीएसके अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी, वहीं आरआर ने भी नौवें स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। इस बार दोनों टीमें नए जोश और नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतरेंगी। गुवाहाटी का यह मैदान आरआर का सेकंड होम माना जाता है, ऐसे में उन्हें घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। सीएसके के लिए मैच से पहले ही एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस धोनी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार धोनी की पिंडली में खिंचाव है, जिसके कारण वे फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे शुरुआती दो से तीन मैच मिस कर सकते हैं। धोनी की गैरमौजूदगी न केवल सीएसके के मध्यक्रम को प्रभावित करेगी, बल्कि मैदान पर उनके रणनीतिक कौशल की कमी भी खलेगी। गुवाहाटी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान बारिश खेल में खलल डाल सकती है। अगर बारिश होती है, तो टॉस और ओवरों की संख्या में कटौती की जा सकती है, जो दोनों टीमों की रणनीति को पूरी तरह बदल देगा। शाम 7 बजे होने वाले टॉस पर सबकी निगाहें रहेंगी कि क्या इंद्रदेव मैच होने देंगे या नहीं। ​कल का यह मुकाबला केवल दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान की जंग है। देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके कैसे वापसी करती है और आरआर अपने घरेलू मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है। उधर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य प्रशिक्षक कुमार संगकारा ने गुवाहाटी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नए खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अवसर देना उनकी टीम का मुख्य दर्शन है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्रिकेट के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए नवागतों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना अनिवार्य है। राजस्थान की टीम के बारे में संगकारा ने विश्वास जताया कि उनके पास एक संतुलित दल है। स्थानीय खिलाड़ी रियान पराग को टीम का कप्तान बनाए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पराग के पिछले अनुभव और टीम को एकजुट रखने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे दिग्गजों के ऊपर प्राथमिकता दी गई है।

Tags: #ChennaiSuperKings#CricketNews#Guwahati#IPL2026#IPLIndia#IPLMatch#MSDhoni#RajasthanRoyals#RiyanParag#RRvsCSK
Previous Post

देर रात फायरिंग से दहशत

Next Post

उत्तर भारत के मौसम में तेजी से बदलाव

Next Post
आरआर की सीएसके से पहली भिड़ंत आज मैच में खलल डाल सकती है बारिश

उत्तर भारत के मौसम में तेजी से बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम

by The Radar
April 13, 2026
0

उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...

Read more
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

उत्तर कोरियाई ने किया चीन का समर्थन

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

गुब्बारा को लेकर मच गया हड़कंप

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

April 11, 2026
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

एलपीजी की आपूर्ति अब पूरी तरह से बहाल

April 10, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved