नॉर्वे, ओस्लो : नॉर्वे के शतरंज मास्टर्स मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को 7.5-3.5 से हराकर अपनी ट्रॉफी का बचाव किया। उन्होंने कार्लसन का यह पांचवां विश्व खिताब है।
उन्होंने सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया। बेस्ट ऑफ 14 गेम की सीरीज की 11वीं बाजी कार्लसन ने तीन घंटे और 20 मिनट में जीती। कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रॉ होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।
कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए करीब 17.13 करोड़ रुपये (दो मिलियन यूरो) के पुरस्कार का 60 फीसद अपने नाम किया। नेपोम्नियाचची ने हार के बाद कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनसे कहा गलती हुई। उन्होंने कहा कि जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने कॅरिअर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की है। पहले पांच दौर ड्रॉ पर छूटे, जबकि आठ घंटे तक चले छठे दौर का मुकाबला कार्लसन ने जीता। उन्होंने 136 चाल के बाद जीत दर्ज की जो विश्व चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे लंबी बाजी रही।






