गुवाहाटी: असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने देवजीत सैकिया को राज्य के 18 वे महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी है।
संगठन के अध्यक्ष रमेन दत्त, उपाध्यक्ष परीक्षित दत्त, कोषाध्यक्ष त्रिदीब कोंवर, संयुक्त सचिव कामाख्या सैकिया और एपेक्स काउंसिल के अन्य सदस्य ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
गौरतलब है कि देवजीत सैकिया एसीए के सचिव और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। वे 2016-2019 तक एसीए के उपाध्यक्ष भी थे। 2008 से अब तक गुवाहाटी टाउन क्लब के सचिव के पद पर रहने के अलावा उन्होंने अपनी कैरियर की शुरुआत एनएफ रेलवे के एक कर्मचारी के रूप में की थी। अपना करियर शुरू किया। उसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (1991-1996) मे भी कार्य किया।
वर्ष 1997 में वे गौहाटी उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना पेशा शुरू किया। थोड़े समय के भीतर ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 2006 में उन्हें राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की कानूनी कामकाज को देखने के लिए स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया। सैकिया सितंबर 2009 में मेघालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता बने और 2011 से लेकर 2014 तक असम के भी अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे।
10 अगस्त 2014 को 44 साल की उम्र में उन्हें गौहाटी उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में श्रीलंका एडवोकेट क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्हें 2005, 2006 और 2004 में यूके, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका में भारतीय वकीलों की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का भी गौरव प्राप्त है।
वे 2016 से 2019 तक वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता भी थे। उन्होंने करीब 1 महीने के लिए एडवोकेट जनरल (प्रभारी) का पद संभाला। उन्होंने यूके, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में विभिन्न कानून सेमिनारों में भी भाग लिया है। वर्तमान में 12 जनवरी 2019 से एसीए के सचिव होने के अलावा वे सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में सरकार के वरिष्ठ स्थायी वकील भी हैं।
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ असम (वीसीएए) के महासचिव नासिर गुल खान ने भी देवजीत सैकिया को असम के 18वें महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने में सक्षम होंगे।