असम, गुवाहाटी: टोक्यो ओलंपिक में असम की बेटी महिला मुक्केबाज लवलीना बरगोहाई के सेमीफाइनल मैच के दौरान कल असम विधानसभा की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सुबह 11 बजे विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से होगा। लवलीना अभी भी स्वर्ण पदक की दौड़ में है, लेकिन सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक की गारंटी पहले ही दे दी है। गौरतलब है कि उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन ने अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी से अनुरोध किया था कि वे विधायकों और विधानसभा कर्मचारियों का समर्थन के लिए सीधा प्रसारण को देखने की अनुमति दें।
सदस्यों के अनुरोध पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सहमति दे दी है। सुबह 11 बजे लगभग 30 मिनट के लिए सदन स्थगित होगा। मुकाबला खत्म होने के बाद वापस कार्यवाही फिर से शुरू हो जाएगी। विस का बजट सत्र दो सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद कल सुबह साढ़े नौ बजे फिर से शुरू होगा।
गौरतलब है कि वह ओलंपिक में भाग लेने वाली राज्य की पहली महिला एथलीट भी हैं।





