बांग्लादेश, ढाका : बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रहीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि वो एक दिवसीय व टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा रहीम ने अपने आप को फ्रेंचाइजी टी-20 लीग के लिए भी उपलब्ध बताया है। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले मुश्फिकुर रहीम का संन्यास लेना बांग्लादेश के लिए मुश्किल का कारण साबित हो सकता है। रहीम ने ट्वीट किया मैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं और खेल के टेस्ट व वनडे प्रारूप पर ध्यान लगाऊंगा। मैं जब भी मौका आएगा तो फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। दो प्रारूपों में गर्व के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान है। उल्लेखनीय है कि मुश्फिकुर रहीम का एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। बांग्लादेश की टीम एशिया कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। रहीम ने एशिया कप 2022 में दो मुकाबले खेले और कुल 5 रन बनाए। इस साल टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होना है और रहीम का इससे पहले संन्यास लेना बांग्लादेश के लिए भारी पड़ सकता है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more