हिमाचल, शिमला : भारतीय कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए राज्य के आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें छह महिलाएं और दो खिलाड़ी पुरुष वर्ग की टीम में शामिल हैं। इसी शिविर से एशियन खेल 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाना है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास शिविर 11 अप्रैल से एक मई तक चलेगा। महिलाओं का गुजरात और पुरुष टीम के लिए नई दिल्ली में अभ्यास शिविर लगेगा। महिला टीम में बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, मंडी की भावना, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है।
यह सभी महिला खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का देश भर से महिला वर्ग में 40 खिलाड़ी शिविर में हिस्सा लेंगी। इधर पुरुष वर्ग में भी दो खिलाड़ी शिविर के लिए जाएंगे। इनमें बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। हिमाचल की यह खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं।