मणिपुर, इंफाल: मणिपुर के पांच खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन पांच खिलाड़ियों में छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम बॉक्सिंग (महिला बॉक्सिंग 51 किग्रा), भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की पूर्व कप्तान सुशीला चानू पुखरंबम (महिला हॉकी), शांगलाकपम नीलकांत (पुरुष हॉकी), सैखोम मीराबाई चानू (महिला 49 किग्रा) और लिकमाबम हैं। शुशलिया देवी (महिला जूडो 48 किग्रा) शामिल है।
गौरतलब है कि 23 जुलाई से 8 अगस्त तक जापान में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। उधर मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आज घोषणा की है कि राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगर पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
उन्होंने कहा है कि स्वर्ण पदक जीतने वालों को 1.2 करोड़ की पुरस्कार राशि, रजत जीतने पर 1 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 76 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।