जापान, टोक्यो: भारतीय स्टार खिलाड़ी एवं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने आज हांगकांग की चेउंग नगन यी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले दौर के इस मैच में नगन यी को 38 मिनट में 21-19, 21-9 से पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी यह 32 वर्षीय खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है क्योंकि दूसरे दौर की उनकी प्रतिद्वंदी नाजोमी ओकुहारा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। इससे साइना को बाई मिल गई। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय जोड़ी को मलेशिया की येन युआन लो और वेलेरी सियो को 21-11 21-13 से हराने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवगन की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय जोड़ी इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मूर से 10-21, 21-23 से हार गई।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more