श्रीलंका, कोलंबो : भारत और श्रीलंका के बीच एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले एक दिवसीय मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया।
टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 59 रनों का योगदान दिया। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हरा दिया है।
कप्तान शिखर धवन 86 और सूर्याकुमार यादव 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सूर्याकुमार ने दिखाए तेवर 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 245/3, सूर्याकुमार यादव 22 और शिखर धवन 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्या ने हसंरागा के इस ओवर में लगातार तीन चौके जड़ते हुए ओवर से 14 रन बटोरे।





