इंग्लैंड, बर्मिंघम : भारतीय महिला हॉकी टीम को आज उस वक्त एक बड़ा झटका लगा जब स्टार मिडफील्डर नवजोत कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों को बीच में छोड़कर ही भारत लौटने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही 27 साल की कुरुक्षेत्र की इस मिडफील्डर को आइसोलेट कर दिया गया था। वह पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं और कल भारत और घाना के बीच मैच भी नहीं खेल पाई थीं। गौरतलब है कि उनकी जगह सोनिका को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। भारत ने घाना पर 5-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। नवजोत जकार्ता में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय महिला टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा 2014 में इंचियोन में कांस्य पदक भी जीता था। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्य, पूजा वस्त्राकर और एस मेघना कोरोना संक्रमित मिल चुकी हैं। हालांकि वह भारतीय दल के बर्मिंघम रवाना होने से पहले ही संक्रमित पाई गई थीं। अब ये दोनों खिलाड़ी भी ठीक हो चुकी हैं। मेघना भारतीय टीम से जुड़ भी चुकी हैं। वहीं, पूजा तीन अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ तीसरे मैच से पहले बर्मिंघम पहुंच सकती हैं।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






