नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विजय अभियान टोक्यो ओलंपिक में बदस्तूर जारी है। भारत ने आज क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर हॉकी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
49 साल के अंतराल के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया है। भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में विजय होती है तो एक और पदक की उम्मीद की जा सकती है। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1972 के ओलंपिक में अंतिम बार सेमी फाइनल में प्रवेश किया था।
हालांकि 1980 में ही ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक मिला था। फिलहाल टोक्यो ओलंपिक में एक रजत और एक कांस्य पदक भारत के नाम रहा है।