नई दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आग्रह पर ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले आयोजकों ने विलंब से मिली उनके प्रवेश को रद्द कर दिया था। राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीएफ) ने उन्हें बर्मिंघम में हिस्सेदारी करने की अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है कि तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचे। न्यायालय ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था। वहीं दूसरी ओर आईओए के बयान के मुताबिक तेजस्विन शंकर की प्रविष्टि को सीजीएफ द्वारा अनुमोदित किया गया है और इसे डीआरएम के दौरान राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल प्रवेश विभाग द्वारा स्वीकार किया गया है। तेजस्विन के अलावा धाविका एमवी जिलना को भी भारतीय दल में शामिल करने की मंजूरी मिल गई है।चार गुणा 100 मीटर रिले टीम की इस सदस्य को भारतीय एथलेटिक्स संघ ने पहले 37वें सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन आईओए ने 36 खिलाड़ियों से अधिक की मंजूरी नहीं दी थी।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






