नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आखिरकार खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर करने में सफल रही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम रखने के लिए भारत भर के नागरिकों से कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। मैं उनके विचारों के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा l
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी समझा की। उन्होंने अपने ट्विटर पर कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
मेजर ध्यानचंद भारत के लिए गौरव और प्रेरणा के प्रतीक है लिहाजा अब से खेल रत्न पुरस्कार उन्हीं के नाम पर होगा l






