इंग्लैंड, बर्मिंघमनई : राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरे दिन भारतीय वेटलिफ्टर लालरिनुंगा जेरेमी ने पुरुषों के 67 किलो वर्ग में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्नेच में जेरेमी ने नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 140 किलो वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो वजन के साथ कुल 300 किलो वजन उठाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। भारत का यह वेटलिफ्टिंग में दूसरा स्वर्ण तो कुल 5वां पदक है। लालरिनुंगा जेरेमी से पहले संकेत सरगर (रजत), गुरुराज पुजारी (कांस्य), मीराबाई चानू (स्वर्ण) और बिंद्यारानी देवी (रजत) ने भारत की झोली में डाले थे। चोटिल होने के बावजूद जेरेमी ने तीसरे प्रयास में रिस्क लेते हुए 165 किलो वजन उठाने का प्रयास किया, मगर वह इसमें असफल रहे। पहले उनके पैर में चोट लगी थी, मगर तीसरे प्रयास के बाद उनके बाएं हाथ में भी झटका लगा।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






