नई दिल्ली।: असम की युवा बॉक्सर लवलीना बरगोहाईं ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में 69 किलोग्राम की वर्ग में पहला मैच जीत लिया है। लवलीना ने अपने पहले मुकाबले में जर्मनी की नाडीन अप्पेट्ज को 3-2 के अंतर से हरा कर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
गौरतलब है कि लवलीना ओलंपिक में क्वालफाइ करने वाली असम की पहली महिला ओलंपियन है। इस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए एशिया और ऑसेयनिया बॉक्सिंग ओलंपिक क्वालिफिकैशन टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया था।टोक्यो ओलंपिक का आज पांचवां दिन है।
पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो पहले दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी।






