इंग्लैंड, बर्मिंघम : बॉक्सर लवलीना बरगोहाई ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के लाइट मिडलवेट में क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड की एरियन निकोलसन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत लिया। भारतीय मुक्केबाज ने अपना राउंड ऑफ 16 बाउट 5:0 सर्वसम्मत निर्णय से जीता। दो बार की विश्व चैंपियन ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा दिखाया और 30-27 30-27 30-25 30-25 30-27 से जीत हासिल करने में सफल रही। वह अगले दौर में 3 अगस्त को वेल्स की रोजी एक्ल्स से भिड़ेंगी। एक्ल्स ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में उसी भार वर्ग में रजत पदक जीता था।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






