असम, गुवाहाटी : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बरगोहाई ने अपने पति के खिलाफ कामरूप महानगर जिले की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है। 24 वर्षीय बॉक्सर लवलीना ने अपने पति नवनीत गोस्वामी से अलग होने के लिए यह याचिका दायर की। उनका कानूनी विवाह 2018 में हुआ था। नवनीत गोस्वामी का घर जोरहाट के बालीगांव के जानखाना में स्थित है। वह भी बॉक्सर है।
बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी मतभेद चल रहे हैं और इसी आधार पर ही दोनों ने सहमति के आधार पर तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था और वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं। मालूम हो कि लवलीना असम की पहली महिला एथलीट और ओलंपिक में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली दूसरी मुक्केबाज हैं। 2020 में वह अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली असम की छठी व्यक्ति बनीं। लवलीना को असम सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भी मिला। उन्हें असम सौरव पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्हें हाल ही में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुना गया है






