नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में भारत की छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम ने 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग के राउंड 32 मुकाबले में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया पर आसानी से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 4 – 1 से शिकस्त दी।
अगले राउंड में उनका मुकाबला कोलंबिया की तीसरी सीड लोरेना विक्टोरिया वेलेंसिया से होगा। वे दूसरी बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक मैं कांस्य पदक हासिल किया था।
मुक्केबाजी में यह कारनामा करने वाली मेरी कॉम भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। मणिपुर की 38 वर्षीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक थीं। संभवत: यह उनकी आखिरी ओलिंपिक होगी, इसलिए उनकी निगाहें गोल्ड पर है।



