इंग्लैंड, बर्मिंघम : टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले ही प्रयास में 109 किलो ग्राम का भार उठाया और स्वर्ण पदक जीत लिया। वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि 201 किलो के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ वह पोडियम पर पहले स्थान पर रहीं। यह इस खेल प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में भारत का यह तीसरा पदक है। 27 वर्षीय मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होने इससे पहले, पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में भी स्वर्ण पदक जीता था और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक हासिल किया था। मीराबाई के अलावा मौरिशियस की मारी रानाइवोसोआ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कनाडा की हानाह कामस्किं ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत की शेरनी चानू ने अपने पहले प्रयास में 80 किलो ग्राम वजन उठाने के साथ मुकाबले में उतरी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 84 उठाया, जबकि अन्य वेटलिफ्टर में मॉरीशस की मेरी ने हाईएक्सट 76 उठाया था। भारतीय वेटलिफ्टर चानू ने अपने दूसरे प्रयास में 88 किलो का भार उठाया। उन्होंने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और साथ ही अपनी बढ़त को 12 किलो तक पहुंचा दिया। हालांकि वह अपने तीसरे प्रयास में 90 किलो ग्राम का वजन नहीं उठा पाईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






