गोवा, पणजी : राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन गोवा में किया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री गोविंद गौडे ने राज्य विधानसभा में इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग एक दशक के इंतजार के बाद गोवा को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। उन्होंने यह भी बताया है कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए जिन सुविधाओं की जरूरत है, वो इस साल दिसंबर के महीने तक उपलब्ध हो जाएंगी। विधानसभा में गौडे ने बताया कि गोवा सरकार को भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से एक मेल मिला है, जिसमें युवा और खेल केन्द्रीय मंत्रालय की भी सहमति है। इस मेल में बताया गया है कि 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा करेगा। साल 2015 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केरल में हुआ था। इसके बाद साल 2016 में गोवा को 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी। 2018 और 2019 में भी गोवा इन खेलों के आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पाया। इसके बाद इन्हें 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






