नई दिल्ली : भारत आज खेल दिवस मना रहा है। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 117वीं जयंती है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों और खिलाड़ियों को वीडियो द्वारा एक खास संदेश देकर शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा- मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें। वहीं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा- हमने ओलंपिक, पैरालंपिक सहित कई अन्य खेलों में देखा कि हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलों का जश्न मनाया जाना चाहिए। हम आज 250 से अधिक भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्रों में उत्सव की तरह मना रहे हैं।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more