नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।
सिंंधु ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के लिए इस ओलंपिक में यह दूसरा पटक है। सिंधु की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है। सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले खेल में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
इसके बाद दूसरा सेट 21-15 से जीतकर उन्होंने पदक अपने नाम कर लिया। सिंधु ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5 विश्व चैम्पियनशिप खिताब, 2 ओलंपिक पदक जीता है। इससे कहा जा सकता है कि वह भारत की सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत खिलाड़ी है।