दक्षिण कोरिया, सियोल : दक्षिण कोरिया के शहर ग्वांगजू में साल 2025 में होने वाली विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह तीसरी बार होगा जब दक्षिण कोरिया विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। स्विटजरलैंड के लुसाने में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए मैड्रिड ने भी अपना दावा पेश किया था। लेकिन चयन के मामले में ग्वांगजू ने 10 मत हासिल किए, जबकि एक वोट मैड्रिड को मिला। विश्व तीरंदाजी ने अपने बयान में कहा 2025 में होने वाली तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन कोरियाई शहर ग्वांगजू में होगा। गौरतलब है कि यह तीसरा मौका होगा जब यह देश चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
इससे पहले कोरियाई शहर सियोल 1985 में इस चैंपियशिप की मेजबानी कर चुका है। वहीं, साल 2009 में उल्सान में आखिरी बार विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। वैस अगर देखा जाे तो कोरिया का तीरंदाजी में विश्व पटल पर हमेशा से दबदबा रहा है। साल 2015 में ग्वांगजू ने यूनिवर्सियड में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी की थी, जो मुख्य टूर्नामेंट स्थल और फाइनल के लिए प्रतिष्ठित एशिया संस्कृति केंद्र के बगल में एक अस्थायी क्षेत्र है।
ग्वांगजू शहर तीरंदाजी आउटरीच कार्यक्रम चलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। चार साल के समय में कोरियाई शहर अगले सीजन के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी शामिल हो जाएगा। चीन में चल रहे यात्रा प्रतिबंधों के कारण 2022 में हुंडई तीरंदाजी विश्व कप का आयोजन शंघाई की जगह ग्वांगजू में किया जाएगा।





