उत्तर प्रदेश, हाथरस : प्रदेश के हाथरस शहर एक बार फिर घने कोहरे और ठंड की चपेट में आ गया। इससे पहले 28 जनवरी रात अचानक कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भी दिक्कत हुई। 29 जनवरी सुबह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों को ठिठुरन और गलन का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, वहीं बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग रही। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ठंड से अधिक प्रभावित दिखाई दिए। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा रह सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
बापू को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और उनके महान...
Read more






