असम भ्रमण को आए 42,46,010 पर्यटक
असम, गुवाहाटी : असम के पर्यटन विभाग के मंत्री रंजीत कुमार दास ने असम विधानसभा में बताया कि वर्ष 2025-26 के सितंबर तक असम में कुल 42,46,010 पर्यटक असम भ्रमण को आए हैं। इनमें से 6973 पर्यटक विदेशी है। मालूम हो कि उक्त वित्त वर्ष के छह महीने अभी भी बाकी पड़े हैं। दास ने सदन को बताया कि वर्ष 2024-2025 में असम में कुल 85,16,405 पर्यटक असम आएं, इनमें से 27,563 पर्यटक विदेशी थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 347 विदेशी सहित कुल 13, 52,037 पर्यटक असम भ्रमण को आए थे और उसके बाद से साल दर साल इस संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2022-2023 में सर्वाधिक करीब एक करोड़ यानि की 98,31,141 पर्यटकों ने असम भ्रमण किया, जिनमें 18,946 पर्यटक विदेशी थे। वर्ष 2020-21 से वर्ष 2025-26 के सितंबर तक सबसे अधिक 27,563 विदेशी पर्यटक असम घुमने आए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आवंटित धनराशि का उपयोग कर असम के पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं हाथों में ली गई है। विभिन्न पर्यटनस्थलों पर यात्री निवास, पर्यटन लॉज आदि बनाए गए हैं। इसके अलावा पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशीप) के तहत काजीरंगा में दो पांचसितारा होटलों का निर्माण करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसके तहत असम पर्यटन विकास निगम ने हयात और ताज समूह के साथ दो अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असम के पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू
निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज...
Read more






