भोजपुरी अभिनेत्री ने मनाया अपना जन्मदिन
महाराष्ट्र, मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री नेहा मलिक का आज 35वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर नेहा ने अपने फैंस के लिए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उन्हें खुश कर दिया है। वहीं फैंस ने भी नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नेहा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्री-बर्थ डे सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा बेहद खुबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में नेहा केक काटती नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह विश मांगती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में नेहा ब्लू ड्रेस में पोज देती बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नेहा ने इन शानदार तस्वीरें के साथ कैप्शन में लिखा हां, यह मेरा जन्मदिन है। और हां हमने कल रात से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। नेहा के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, एक और फैन ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो प्रिय, एक और फैन ने लिखा यह एक अद्भुत जन्मदिन ह’, एक और फैन ने लिखा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, राजकुमारी बार्बी’। नेहा मलिक एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और ब्लॉगर हैं, जो भोजपुरी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ग्लैमरस और बोल्ड इमेज की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, जहां उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। नेहा ने 2016 में भनवारी का जाल फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की और कई और फिल्मों और लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ तेरे मेरे दरमियां गाना किया है। इस साल नेहा कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई थीं।
ट्रंप ने ताइवान पर हमले को लेकर चीन को चेताया
ट्रंप ने ताइवान पर हमले को लेकर चीन को चेताया अमेरिका, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान पर...
Read more






