नई दिल्ली : बजट सत्र के दूसरे दिन संसद के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया गया। यह दस्तावेज सरकार का वह आधिकारिक रिपोर्ट कार्ड है, जो बताता है कि पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था ने कैसा प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में हमारी विकास की रफ्तार क्या रहने वाली है। सर्वेक्षण पिछले वित्त वर्ष की अर्थव्यवस्था का कच्चा चिट्ठा होता है। इसमें सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़ोतरी, महंगाई दर, रोजगार के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और राजकोषीय घाटे जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। यह रिपोर्ट बताती है कि भारत की आर्थिक सेहत फिलहाल कैसी है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। ये सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारत आज दुनिया के आकर्षण का केंद्र है। यूरोपियन यूनियन के साथ मदर ऑफ ऑल डील हुई है। अब बहुत बड़ा बाजार खुल गया है, सस्ते में हमारा माल पहुंच जाएगा। ये अवसर है और इसका पहला मंत्र है कि हम गुणवत्ता पर ध्यान दें। अगर उत्तम गुणवत्ता लेकर जाते हैं तो हम यूरोपियन देशों के 27 देशों का दिल जीत लेंगे। 27 देशों के साथ हुआ ये समझौता हमारे देश के मछुआरों, किसानों, युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है।
बापू को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और उनके महान...
Read more






