एकदिवसीय विशेष सत्र आज
मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा की 69 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विजन को समर्पित होगा। सत्र में भाजपा-कांग्रेस के वक्ता चर्चा करेंगे। विस अध्यक्ष ने बताया कि 17 दिसंबर विस के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1956 में विस की प्रथम बैठक आयोजित हुई थी। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में सभी सदस्य विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए आवश्यक कदमों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने विकास के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन भविष्य में विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष सत्र के अवसर पर विस परिसर में सात दशक की यात्रा तथा मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यों पर केंद्रित एक भव्य चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। इस अवसर पर तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्रिगण, विधायकगण, पूर्व विधायक तथा अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।प्रदर्शनी में कुल 136 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें कई दुर्लभ एवं ऐतिहासिक चित्र शामिल हैं। ये चित्र प्रथम विस से लेकर वर्तमान सोलहवीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण अवसरों और घटनाओं को दर्शाते हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश सरकार के बीते दो वर्षों के विकास कार्यों की झलक भी प्रस्तुत की गई है। यह प्रदर्शनी प्रदेश के पांच हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों के योगदान को भी स्मरण कराती है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, विशिष्ट जनों एवं आम नागरिकों के लिए 18 से 25 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी।
बीस को असम आयेंगे प्रधानमंत्री
बीस को असम आयेंगे प्रधानमंत्री असम, गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 और 21 दिसंबर को असम भ्रमण पर...
Read more






