एमपी ई-सेवा पोर्टल लॉन्च
मध्य प्रदेश, भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर अभ्युदय मध्यप्रदेश के तहत विकसित मध्यप्रदेश @ 2047 दृष्टि पत्र का अनावरण और विमोचन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एमपी ई-सेवा पोर्टल भी लॉन्च किया। इस पोर्टल पर सभी सरकारी सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी। प्रदेश के गौरवशाली 70वें स्थापना दिवस पर राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नई उड़ान है। मुख्यमंत्री ने रवींद्र भवन में भोपाल में अभ्युदय मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय समारोह में नागरिकों और निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए तीन नई डिजिटल पहल शुरू की है। इनमें एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी। इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल निवेशकों के लिए एक उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगा, जिससे निवेश की प्रक्रिया और अधिक सहज व समयबद्ध बनेगी। वहीं वाश आन व्हील्स मोबाइल एप युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता सेवाओं में नई तकनीकी ऊर्जा जोड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश की निवेश उपलब्धियों, औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन के विजन पर अपने विचार साझा की। इस अवसर पर द टू-ईयर जर्नी शीर्षक से एक विशेष आडियो-विजुअल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विगत दो वर्षों की राज्य की निवेश प्रोत्साहन यात्रा और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण शामिल है।
ट्रंप ने ताइवान पर हमले को लेकर चीन को चेताया
ट्रंप ने ताइवान पर हमले को लेकर चीन को चेताया अमेरिका, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान पर...
Read more






