राजपत्रित अवकाश घोषित
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में अगले साल पांच सरकारी छुट्टियां रविवार को होंगी। प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से साल 2026 के राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिए हैं। वर्ष 2026 में दिवाली, शिवरात्रि, गुरु रविदास जयंती, परशुराम जयंती व पूर्ण राज्यत्व दिवस रविवार को आ रहे हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी, गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, परशुराम जयंती 19 अप्रैल और दीपावली 8 नवंबर को होगी। कैलेंडर के अनुसार कुल 24 राजपत्रित अवकाश पूरे वर्ष में रहेंगे। जबकि 12 अराजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मियों के लिए रक्षाबंधन, करवा चौथ और भाई दूज पर तीन अवकाश अलग से हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर दो अवकाश जिला उपयुक्त घोषित कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अगले साल 26 जनवरी सोमवार और 15 अगस्त शनिवार को है। ऐसे में रविवार की छुट्टी मिलकर एक साथ दो अवकाश भी बन जाएंगे।
ठंड ने शुरू कर दी दस्तक देनी
ठंड ने शुरू कर दी दस्तक देनी नई दिल्ली : मौसम में अब ठंडक घुलने लगी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर...
Read more





