असम, गुवाहाटी : असम मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित ज्योति-विष्णु कला मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य 12 विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने एक्स पर 12 विधायकों नामों वाली सूची साझा की, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें 4 नए चेहरे है और 8 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। राज्यपाल आचार्य केशव महंत, डॉ. रनोज पेगू, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, जयंत मल्ल बरुवा, बिमल बोरा, कृष्णेंदु पाल, कौशिक रॉय, सुशांत बरगोहाईं, अश्विनी रॉय सरकार, विश्वजीत दैमारी और निलिमा देवी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। अश्विनी रॉय सरकार, विश्वजीत दैमारी, सुशांत बरगोहाईं और निलिमा देवी नये चेहरे है। वहीं केशव महंत, रनोज पेगू, अशोक सिंधल, कौशिक राय, पीयूष हजारिका, जयंत मल्ल बरुवा, बिमल बोरा और कृष्णेंदु पाल पहले भी मंत्री रह चुके है। कल 12 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेगे ने बाद असम मंत्रिमंडल की संख्या पूरी हो जाएगी। फिलहाल मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को छोड़ चार अतुल बोरा, रामेश्वर तेली, अजंता नेउग और चरण बोड़ो मंत्री है। मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट में राज्य के पांच मंडलों का पूरा ख्याल रखा है। बराक घाटी के कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल को मंत्री बनाया है। वहीं निचली असम से अश्विनी रॉय सरकार, जयंत मल्ल बरुवा, निलिमा देवी को कैबिनेट में स्थान दिया है। मध्य असम से पीयूष हजारिका, अजंता नेउग, अतुल बोरा, केशव महंत को स्थान दिया है। वहीं बीटीसी से चरण बोड़ो के बाद विश्वजीत दैमारी को मंत्री बनाया गया है। ऊपरी असम से बिमल बोरा, रनोज पेगू, सुशांत बरगोहाईं, रामेश्वर तेली को कैबिनेट में स्थान दिया गया है। जबकी उत्तरी असम से अशोक सिंघल को कैबिनेट में स्थान दिया गया है। इस कैबिनेट में अधिकांश जाति-जनगोष्ठियों के प्रतिनिधि शामिल है। चाय जनगोष्ठी से रामेश्वर तेली, तो हिंदीभाषी समुदाय से अशोक सिंघल और कौशिक राय, बांग्ला भाषियों समुदाय से कृष्णेंदु पाल और अश्विनी रॉय सरकार को स्थान दिया गया है। वहीं आहोम जनगोष्ठी से अतुल बोरा, सुशांत बरगोहाईं और बिमल बोरा को स्थान दिया गया है। बोड़ो जनजाति से चरण बोड़ो और विश्वजीत दैमारी, मिसिंग जनजाति से डॉ. रनोज पेगू को स्थान दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने तीन मंत्रियों का पत्ता काट दिया है। प्रशांत फुकन, रुपेश ग्वाला, चंद्रमोहन पटवारी को दोबारा मंत्री पद नहीं बनाया गया है। ये तीनों हिमंत विश्व शर्मा के पहले कार्यकाल में मंत्री थे।
मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगी मीनाक्षी मदन राय
बिहार, पटना : पटना उच्च न्यायालय के लिए आज खास दिन है। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय मुख्य न्यायाधीश...
Read more






