असम, नगांव : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में ढींग गेट पर एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा के पक्ष में एक विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार नगांव में विपक्ष के तमाम मंसूबों को नाकाम कर जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नाम पर कमल खिलाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। सभा के दौरान बिना किसी जाति, धर्म या भाषाई भेदभाव के समाज के सभी वर्गों का भारी जनसमर्थन और उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में एक नई उम्मीद और राजनीतिक लहर साफ नजर आ रही है।इस महत्वपूर्ण चुनावी अभियान बैठक में भाजपा असम प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप सैकिया, असम सरकार के मंत्री रामेश्वर तेली, विधायक प्रद्युत बरदलै, दीप्लू रंजन शर्मा और रूपक शर्मा, पूर्व विधायक पुलक गोहाईं सहित राज्य भाजपा के महामंत्री ऋतुपर्ण बरुआ एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंच से सर्वानंद सोनोवाल और अन्य वक्ताओं ने नगांव के सर्वांगीण विकास की गति को और तेज करने के लिए एनडीए उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की, वहीं उपस्थित जनता ने भी अपना अटूट विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में सर्वानंद सोनोवाल की विशाल जनसभा
असम, नगांव : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि असम की नौगांव लोकसभा सीट पर...
Read more






