उत्तर प्रदेश, वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एलपीजी गैस बुकिंग के नाम पर दस दिन में ठगी के दो मामले आए हैं। जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों और साइबर सेल में 60 दिन में 19 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ठग फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से लोगों को गैस बुकिंग, सब्सिडी अपडेट या केवाईसी के नाम पर झांसा देकर खाते से रकम उड़ा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें गैस एजेंसी या कंपनी के नाम से कॉल आई, जिसमें बुकिंग कंफर्म करने की बात कहकर ठगी कर ली गई। कुछ मामलों में ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एप डाउनलोड कराया, मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी की गई। 19 शिकायतों में लोगों ने बताया कि उनके साथ ठगी का प्रयास किया गया। हालांकि समय रहते बच गए और शिकायतें दर्ज कराईं। एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना लोगों को आगाह किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप पर भरोसा न करें। गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक एप या अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही करें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। ऑनलाइन नंबर सर्च न करें। एजेंसी पर जाकर ही अधिकृत नंबर लें। ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
निर्वाचन आयोग ने जारी की नवनिर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक अधिसूचना
नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा असम विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई...
Read more






