नई दिल्ली : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में जहां गर्मी का असर अब भी बरकरार है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वैसे तो 4 जून को ही केरल पहुंच चुका है, लेकिन मध्य भारत में इसकी रफ्तार फिलहाल धीमी है। इसके चलते मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का माहौल है और सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ की बुआई प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तराखंड के कई जिलों और दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 19 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जबकि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रहेगा। अनुमान के मुताबिक 19 जून को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद 20 और 21 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश का यह सिलसिला बना रह सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 22 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम के इस बदलते रुख और मॉनसून की धीमी रफ्तार को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने देश के किसानों को सतर्क रहने और सावधानीपूर्वक बुआई करने की सलाह दी है।
देश में बदला मौसम का मिजाज
नई दिल्ली : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में जहां गर्मी...
Read more






