• Home
  • About us
  • Contact us
Thursday, November 19, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

परीक्षाओं की समय सारणी घोषित

असम बोर्ड ने 2027 की मैट्रिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया, मैट्रिक परीक्षा 25 फरवरी से और HS परीक्षा 12 मार्च से होगी।

The Radar by The Radar
November 19, 2026
in राष्ट्रीय
परीक्षाओं की समय सारणी घोषित
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) की वर्ष 2027 की मैट्रिक और उच्चतर माध्यमिक अंतिम परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मैट्रिक की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी, जबकि उच्चतर माध्यमिक की अंतिम परीक्षाएं 12 मार्च से प्रारंभ होंगी और 5 अप्रैल को समाप्त होंगी। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

​शिक्षा मंत्री द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 25 फरवरी को हिंदी (ऐच्छिक विषय) की परीक्षा होगी। इसके बाद 26 फरवरी को उच्च गणित, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, कंप्यूटर विज्ञान, वाणिज्य, नेपाली, अरबी और फारसी (सभी ऐच्छिक विषय) की परीक्षा निर्धारित है। 1 मार्च को असमिया विषय की परीक्षा होगी, जबकि 2 मार्च को सुबह के सत्र में सभी राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) विषय और दोपहर के सत्र में मणिपुरी तथा संताली (ऐच्छिक विषय) की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 5 मार्च को समाज विज्ञान और 8 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी।

​कार्यक्रम के तहत 9 मार्च को सुबह के सत्र में संगीत, नृत्य, वुड क्राफ्ट और गृह विज्ञान तथा दोपहर के सत्र में फाइन आर्ट और वस्त्र डिजाइनिंग की परीक्षा होगी। इसके बाद 12 मार्च को सामान्य विज्ञान, 13 मार्च शनिवार को योग और शारीरिक शिक्षा एनएसक्यूएफ विषय तथा दोपहर के सत्र में ऐच्छिक असमिया की परीक्षा होगी। मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन 16 मार्च को सामान्य गणित की परीक्षा निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को सुबह के सत्र के लिए 8.15 बजे और दोपहर के सत्र के लिए 12 45 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केवल प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

Previous Post

आईपीएल 2027: राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तान बनाए रखा

Next Post

बिहारशरीफ में ठंड ने दी दस्तक

Next Post
बिहारशरीफ में ठंड ने दी दस्तक

बिहारशरीफ में ठंड ने दी दस्तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहारशरीफ में ठंड ने दी दस्तक
राष्ट्रीय

बिहारशरीफ में ठंड ने दी दस्तक

by The Radar
November 19, 2026
0

बिहार, नालंदा : बिहारशरीफ में मौसम का मिजाज बदलने के साथ अब ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। सुबह...

Read more
परीक्षाओं की समय सारणी घोषित

परीक्षाओं की समय सारणी घोषित

November 19, 2026
आईपीएल 2027: राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तान बनाए रखा

आईपीएल 2027: राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तान बनाए रखा

November 19, 2026
टेलर स्विफ्ट ने फिर लहराया परचम  2027 ग्रैमी अवॉर्ड्स में लगातार पांचवें ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ नामांकन के साथ की रिकॉर्ड की बराबरी

टेलर स्विफ्ट ने फिर लहराया परचम 2027 ग्रैमी अवॉर्ड्स में लगातार पांचवें ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ नामांकन के साथ की रिकॉर्ड की बराबरी

November 17, 2026
28 नवंबर से तीन दिवसीय मिजोरम दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

28 नवंबर से तीन दिवसीय मिजोरम दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

November 17, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved