असम, गुवाहाटी : असम भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और गौरवशाली कार्यकाल के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सेवा कार्यों के तहत राज्यभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, योग शिविर और जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए राज्य की लगभग 32,000 बूथ समितियां दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह दीपोत्सव गुवाहाटी के ऐतिहासिक मां कामाख्या मंदिर समेत राज्य के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर संपन्न होगा। प्रधानमंत्री के सेवा रिकॉर्ड की सराहना करने और आने वाले समय में देश की उन्नति के लिए उन्हें और अधिक ऊर्जा मिलने की कामना के साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा देश की राजधानी नई दिल्ली में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया गुवाहाटी में मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करेंगे। वे मां कामाख्या से प्रधानमंत्री को और अधिक शक्ति प्रदान करने की कामना करेंगे ताकि उनका कर्ममय जीवन देश सेवा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मां कामाख्या मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली महाआरती में भी सम्मिलित होंगे।
पुलिस के लिए नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म लागू करने के प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी जल्द ही बदलने वाली है। प्रदेश...
Read more






