अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के साथ शांति समझौते का एलान करते हुए लिखा कि समझौता पूरा हो गया है और वे सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने तथा अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक अवरोध को भी तुरंत हटाने की अनुमति देने की बात कही। ईरान के कानून और उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने भी इस समझौते की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच 19 जून को जिनेवा में शांति समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ कूटनीति का परिणाम नहीं है, बल्कि ईरान की उपलब्धियों का भी कर्जदार है। इस ऐतिहासिक फैसले से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का अंत हो जाएगा और 108 दिनों के लंबे तनाव के बाद पूरी दुनिया राहत की सांस लेगी।इस शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति सुनिश्चित होने की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 3 डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.45 डॉलर गिरकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड 3.95 डॉलर टूटकर 80.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की उम्मीद भी की जा रही है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि संघर्ष के दौरान कीमतों में जो भारी उछाल आया था और आपूर्ति श्रृंखला में जो व्यवधान पैदा हुआ था, उसके कारण तेल बाजार को पूरी तरह स्थिर होने में अभी कई महीने का समय लग सकता है।
एशियाई सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर
जापान, टोक्यो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का एलान करने के बाद ही एशियाई...
Read more





