• Home
  • About us
  • Contact us
Saturday, December 13, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम में मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित, 93.10 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

The Radar by The Radar
July 30, 2021
in राष्ट्रीय
टेट के नतीजे घोषित
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी:  असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सेबा) ने आज सुबह 11 बजे वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इनमें हाई स्कूल एवं हाई मदरसा के नतीजे शामिल हैं। इस साल हाई स्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.10 दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले एक बड़ी छलांग है।

पिछले साल का उत्तीर्ण 64.80 प्रतिशत रहा था। परीक्षा में कुल 426553 अभ्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 397132 अभ्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। 426553 विद्यार्थियों में से 197565 लड़के हैं और 228988 लड़कियां शामिल हैं। कुल 10,348 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक (510 और अधिक) हासिल किए हैं, जबकि 20,092 विद्यार्थियों ने स्टार अंक (450 और उससे अधिक) हासिल किए हैं। डिस्टिंक्शन पानी वाली लड़कियों की संख्या 5, 551 है, जबकि 10,758 लड़कियों ने स्टार अंक हासिल की है।

प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले कुल 88521 अभ्यार्थियों में से 41659 लड़के और 46862 लड़कियां हैं। द्वितीय श्रेणी हासिल करने वाले 160298 विद्यार्थियों में 74410 लड़के और 85888 लड़कियां हैं तथा तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले 148313 विद्यार्थियों में से 68342 लड़के और 79971 लड़कियां हैं।

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.34 रहा, जबकि लड़कियों का 92.90 प्रतिशत। 26 अभ्यर्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं। हालांकि 7 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण होने में नाकाम रहे। मैट्रिक परिणाम को अगर जिला स्तर पर देखा जाए तो विश्वनाथ जिला 99.40 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है, जबकि बाक्सा का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 है।

इसके अलावा चार जिलों में पास 97 प्रतिशत से ऊपर है। इनमें शिवसागर (97.77), माजुली (97.66) चिरंग (97.66) हैलाकांडी (97.39) नलबाड़ी (97.18) शामिल है। सबसे कम उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी होजाई जिले के हैं। जिले का प्रतिशत अति 83.49 दर्ज किया गया।उधर हाई मदरसा परीक्षा के लिए 12,275 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 4,723 लड़के और 7,552 लड़कियां अभ्यर्थी शामिल है। इनका उत्तीर्ण का कुल प्रतिशत 93.18 दर्ज किया गया, वही लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.58 रहा है जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.93 दर्ज किया गया। कुल 83 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक हासिल किए हैं, जबकि 288 विद्यार्थियों को स्टार अंक मिला।

इस परीक्षा में कुल 1759 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 5586 ने द्वितीय श्रेणी और 4093 ने तृतीय श्रेणी हासिल की। 11 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया है। हाई मदरसा में उदालगुड़ी जिला 100 प्रतिशत उत्तीर्ण के साथ सबसे ऊपर है, उसके बाद बाक्सा जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.42 है, जबकि चिरांग और कछार जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 98.81 प्रतिशत और 98.52 रहा है।

सेबा के तहत स्कूलों की कुल संख्या 7,301 है। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने अपनी मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में डाउनलोड कर ली। मार्कशीट की हार्ड कॉपी जल्द ही उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कोरोन महामारी की वजह से मैट्रिक परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। सेबा ने परिणाम की गणना 40:40:20 फॉर्मूले के आधार पर की है। इसके मुताबित 40 प्रतिशत अंक कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा, 40 प्रतिशत अंक कक्षा 10 की परीक्षा और बाकी 20 प्रतिशत अंक स्कूलों द्वारा दी गई। 20 प्रतिशत अंक देने के लिए उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन आदि जैसे पद्धति को ध्यान में रखा गया।

Previous Post

राज कुंद्रा की मुश्किलें नहीं हो रही है कम

Next Post

असम में 1 सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की प्रारंभिक योजना

Next Post
असम में 1 सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की प्रारंभिक योजना

असम में 1 सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की प्रारंभिक योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
राष्ट्रीय

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा

by The Radar
December 13, 2025
0

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...

Read more
घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

December 13, 2025
दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा  असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

December 13, 2025
बारिश की कोई उम्मीद नहीं

बारिश की कोई उम्मीद नहीं

December 12, 2025
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

December 12, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved