पाकिस्तान, इस्लामाबाद : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता पर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 26.77 प्रति लीटर की भारी वृद्धि की है। इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल की नई कीमत 393.35 और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 380.19 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। ईंधन की इन आसमान छूती कीमतों का सीधा असर माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी तेजी आने की आशंका है। क्षेत्रीय तनाव के बीच यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच कोई सीधी बातचीत या गुप्त बैठक हो सकती है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन तमाम संभावनाओं को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर है। इस यात्रा का मुख्य एजेंडा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है, न कि किसी तीसरे पक्ष (अमेरिका) के साथ वार्ता करना। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री की इस यात्रा का मूल उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता लाना है। बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ईरान, क्षेत्र में अमेरिका द्वारा थोपे गए आक्रामक युद्ध और अस्थिरता को समाप्त करना चाहता है। इस संदर्भ में पाकिस्तान की मध्यस्थता और कूटनीतिक भूमिका को ईरान काफी महत्वपूर्ण मानता है। दोनों देशों के बीच हो रही इस चर्चा में गाजा और लेबनान सहित मध्य पूर्व के बिगड़ते हालातों पर भी गहन विमर्श किए जाने की उम्मीद है।यह यात्रा न केवल ईरान-पाकिस्तान के आपसी संबंधों को नई दिशा देगी, बल्कि यह भी संकेत देती है कि ईरान अपनी क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए पड़ोसी देशों के सहयोग पर अधिक भरोसा कर रहा है।
तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज
महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहाँ एक तरफ राज्य का एक बड़ा...
Read more






