मिजोरम, आइजोल : मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा की अध्यक्षता में आइजोल में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में राज्य सरकार ने विकास कार्यों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो विभाग मिजोरम राज्य परियोजना निगरानी समिति (एमएसपीएमसी) की सिफारिशों को गंभीरता से नहीं लेंगे और उनके क्रियान्वयन में कोताही बरतेंगे, उनके विभागाध्यक्षों को अब समिति के समक्ष तलब किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार निर्देशों का पालन न करने वाले विभागों पर जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बैठक के दौरान इस बात पर संतोष जताया कि एमएसपीएमसी की पहलों के अब तक अच्छे परिणाम सामने आए हैं, लेकिन उन्होंने सभी सदस्यों को परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने की हिदायत दी। राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में बड़े बदलाव किए हैं। पहले परियोजनाओं में देरी का एक मुख्य कारण फाइलों का लंबा सफर होता था, जहां हर चरण पर वित्तीय आवंटन और प्रशासनिक मंजूरी के लिए विभागों को भटकना पड़ता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए अब विभागीय सचिवों को अपने स्तर पर ही प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति देने का अधिकार दे दिया गया है, जिससे सरकारी फाइलों के अटकने की समस्या दूर होगी और परियोजनाओं के काम में तेजी आएगी।
तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज
महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जहाँ एक तरफ राज्य का एक बड़ा...
Read more






