• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, July 27, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम में बाढ़ का कहर तबाही के बीच ब्रदर्स संगठन ने देशवासियों से मांगी मदद नेताओं की संवेदनहीनता पर बोले डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

बाढ़ और नदी कटान से प्रभावित लाखों लोगों के लिए ब्रदर्स संगठन की देशवासियों से मानवीय सहायता की अपील, डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने स्थायी पुनर्वास और वैज्ञानिक समाधान की उठाई मांग।

The Radar by The Radar
July 27, 2026
in राष्ट्रीय
असम में बाढ़ का कहर   तबाही के बीच ब्रदर्स संगठन ने देशवासियों से मांगी मदद   नेताओं की संवेदनहीनता पर बोले डॉ. दिव्यज्योति सैकिया
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : ​असम में हर साल आने वाली विनाशकारी बाढ़ और नदी कटान ने एक बार फिर लाखों लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। इस भीषण प्राकृतिक तबाही और पीड़ितों की दयनीय स्थिति पर राज्य के प्रमुख सामाजिक संगठन ब्रदर्स के महासचिव, राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार कार्यकर्ता व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने तीखा व भावुक संदेश जारी किया है। 27 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय अपनी संस्था ब्रदर्स के जरिए डॉ. सैकिया ने इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता के लिए पूरे देशवासियों से एकजुट होकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका में सब कुछ गंवा चुके पीड़ित और वंचित वर्गों को इस वक्त एक-एक तिनके के सहारे की जरूरत है, इसलिए देश के हर नागरिक को अपनी क्षमता अनुसार आगे आकर संवेदनशीलता के साथ मानवीय मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए।

​असम में बाढ़ से अपना सब कुछ खो चुके बेघर लोगों की पीड़ा व्यक्त करते हुए डॉ. सैकिया ने कहा कि हर इंसान की जिंदगी अनमोल है और इस आपदा के बीच भूखे-प्यासे लोगों की जान बचाना ही सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सुदूर प्रभावित इलाकों में राशन, पीने का साफ पानी, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए दवाइयों की भारी किल्लत है। इस स्थिति पर नेताओं और राजनीतिक दलों के रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय घर-घर जाकर जमीन पर बैठकर खाना खाने और बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता बाढ़ आते ही धरातल से गायब हो जाते हैं। आपदा के वक्त जननेता केवल बयानबाजी तक सीमित रह जाते हैं और पीड़ितों को तड़पने के लिए छोड़ दिया जाता है।

​डॉ. सैकिया ने बाढ़ प्रभावितों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को बिना किसी बहकावे में आए, एकजुट होकर अपने जीवन और हक के अधिकार के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठानी होगी। उन्होंने असम सरकार से पुरजोर मांग की है कि पीड़ितों को महज कुछ दिनों के अस्थाई राहत शिविरों या सूखी सामग्री के भरोसे न छोड़ा जाए, बल्कि विस्थापित परिवारों को स्थायी जमीन, सुरक्षित आवास और सम्मानजनक पुनर्वास की पक्की व्यवस्था दी जाए। उन्होंने कहा कि हर साल केवल राहत बांटने का नाटक करने के बजाय सरकार को नदी कटान रोकने के लिए वैज्ञानिक व स्थायी उपाय करने होंगे, ताकि लाखों लोगों को इस मानवीय त्रासदी से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

Previous Post

एक लापता व्यक्ति का शव बरामद

Next Post

1 से शुरू होगा एपीएल

Next Post
1 से शुरू होगा एपीएल

1 से शुरू होगा एपीएल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 से शुरू होगा एपीएल
राष्ट्रीय

1 से शुरू होगा एपीएल

by The Radar
July 27, 2026
0

असम, ​गुवाहाटी : असम प्रीमियर लीग (एपीएल) के पहले सीजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां आठ टीमें 1...

Read more
असम में बाढ़ का कहर   तबाही के बीच ब्रदर्स संगठन ने देशवासियों से मांगी मदद   नेताओं की संवेदनहीनता पर बोले डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

असम में बाढ़ का कहर तबाही के बीच ब्रदर्स संगठन ने देशवासियों से मांगी मदद नेताओं की संवेदनहीनता पर बोले डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

July 27, 2026
एक लापता व्यक्ति का शव बरामद

एक लापता व्यक्ति का शव बरामद

July 27, 2026
श्रीरामपुर बॉर्डर पर 6 करोड़ की हेरोइन जब्त  राजस्थान के 2 तस्कर गिरफ्तार

श्रीरामपुर बॉर्डर पर 6 करोड़ की हेरोइन जब्त राजस्थान के 2 तस्कर गिरफ्तार

July 27, 2026
राशन कार्ड धारकों तक दाल और चीनी की समयबद्ध आपूर्ति के निर्देश

राशन कार्ड धारकों तक दाल और चीनी की समयबद्ध आपूर्ति के निर्देश

July 23, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved