नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए 19 वांछित आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों में अल-कायदा, इंडियन मुजाहिदीन और विभिन्न खालिस्तानी संगठनों से जुड़े संदिग्धों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। जारी किए गए पोस्टरों में झारखंड के भी दो संदिग्ध आतंकियों को जगह दी गई है, जिनमें अल-कायदा से जुड़े चतरा निवासी अबू सुफियान और जमशेदपुर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान शामिल हैं। इनके अलावा इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल तथा अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर की तस्वीरें भी इन पोस्टरों में सार्वजनिक की गई हैं।सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टरों को प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिया है ताकि आम जनता के बीच इन आरोपियों की पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने को कहा गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन वांछित आतंकियों के बारे में सटीक और विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 वांछित आतंकियों के पोस्टर
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए 19 वांछित...
Read more






