मणिपुर, उखरुल : मणिपुर के पहाड़ी और अशांत उखरुल जिले में महादेव-तोलोई मार्ग पर 10 अक्तूबर की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक संदिग्ध सशस्त्र हमले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा मृतक का शव बरामद नहीं किया जा सका था। स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप राय के रूप में हुई है। संदीप राय ने खेती-बाड़ी के उद्देश्य से जिले के चेपू याओलेन इलाके में कृषि भूमि पट्टे पर ली थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 6 बजे संदीप अपनी लाल रंग की मारुति ऑल्टो कार में सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर अंधाधुंध हमला कर दिया। घटना किन परिस्थितियों में घटी और संदीप राय को कितनी व किस प्रकार की गंभीर चोटें आईं जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, इस पर फिलहाल स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। दुर्गम इलाका होने के कारण पुलिस और राहत दल को घटनास्थल तक पहुँचने और शव को कब्जे में लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक की जाँच में हमले को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों की पहचान उजागर नहीं हो सकी है और न ही इस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल पाया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।
अत्याधुनिक पवेलियन से एथलीटों को मिलेगा बेहतर माहौल : सोनोवाल
असम, डिब्रूगढ़: केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ स्थित प्रसिद्ध जालान आउटडोर स्टेडियम में नवनिर्मित पवेलियन...
Read more






